Trendingताजा खबरराज्य

MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की बड़ी अपडेट, इस तारीख से आएगा Result

MP Board Result 2023 मैट्रिक और इंटरमीडिएट के छात्रों की प्रतीक्षा शीघ्र ही समाप्त हो सकती है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Madhya Pradesh Board of Secondary Education, MPBSE) कक्षा 10 और 12 के लिए एमपी बोर्ड परिणाम 2023 को अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक घोषित कर सकता है।

वहीं, कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एमपी बोर्ड 12वीं का परिणाम 5 मई 2023 तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस संबंध में अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। इसलिए छात्रों को आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। MP Board Result 2023 आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर तारीख घोषित करेगा।

MP बोर्ड के कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम एक साथ घोषित किए जाने की संभावना है, हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि MP बोर्ड 12वीं के परिणाम केवल तीनों स्ट्रीम – कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए पहले घोषित किए जाएं। वर्तमान में बोर्ड द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए छात्रों को इसके लिए भी केवल आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा करनी होगी।

MP Board Result 2023 ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च, 2023 तक आयोजित की थीं। जबकि, MP बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 को 2 मार्च, 2023 से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद कांपियों की जांच शुरू हुई थी। इसी बीच, अब यह संभावना है कि परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें...  विवादों के बीच भी Salman Khan-Ram Charan के गाने येंतम्मा ने बनाया रिकॉर्ड

Damdaar News

Damdaar News Website पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी लेटेस्ट खबर, पॉलिटिकल, मनोरंजन की दुनिया, खेल-खिलाड़ी, सोशल मीडिया का वायरल रायता, फिल्म रिव्यू, खास मुद्दों पर माथापच्ची और बहुत कुछ. हिंदी में धड़ाधड़ खबर!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button